फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagpur Audi Crash: 'हादसे की रात का CCTV फुटेज बार से गायब'; BJP नेता बावनकुले के बेटे से जुड़ा मामला

Thu, 12 Sep 2024 07:39 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

महाराष्ट्र के हाईप्रोफाइल सड़क हादसे के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि हादसे वाली रात का सीसीटीवी फुटेज गायब पाया गया है। मामला महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत और उसके दोस्तों से जुड़ा है।
विज्ञापन
नागपुर ऑडी हादसे के बाद पुलिस के कब्जे में कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत और उसके दोस्तों से जुड़े मामले में महाराष्ट्र पुलिस जांच कर रही है। इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक कई वाहनों को टक्कर मारने से पहले जिस बार में इन लोगों ने ड्रिंक की और खाना खाया, उसका सीसीटीवी फुटेज गायब है। पुलिस ने जांच के सिलसिले में भोजनालाय का डीवीआर जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक 9 सितंबर की रात नागपुर में बावनकुले के बेटे संकेत और उसके दोस्तों ने एक बार में ड्रिंक ली और खाना खाया। वाहनों की टक्कर से पहले बार-भोजनालय में क्या हुआ यह जानने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि उस दिन का सीसीटीवी फुटेज गायब है। पुलिस ने जांच के लिए भोजनालय से डीवीआर जब्त कर लिया है।

स्थानीय लोगों ने कार चला रहे युवकों को पकड़ा
गौरतलब है कि अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक संकेत बावनकुले की ऑडी कथित तौर पर उनके दोस्त अर्जुन हावरे चला रहे थे। सोमवार तड़के रामदास पेट में कई वाहनों को टक्कर मारी। हादसे में दो पहिया पर सवार दो शख्स घायल हो गए। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने पीछा कर मानकपुर के टी प्वाइंट पर अर्जुन हावरे और उसके एक अन्य साथी रोनित चित्तवमवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हावरे को बाद में जमानत भी मिल गई।
विज्ञापन


डीवीआर की फॉरेंसिक जांच करा रही पुलिस
मामले की जांच कर रहे सीताबुलडी थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों जब ला होरी बार में थे तो उस समय क्या हुआ यह जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं है। पुलिस ने बुधवार को भोजनालय के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) को जब्त कर लिया और इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। 

पहले पुलिस के सामने तेवर दिखाए, कार्रवाई की चेतावनी पर नरम पड़े
खबर के मुताबिक बार के प्रबंधक ने मंगलवार को जांच दल को सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देने से इनकार कर दिया था। कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद बार प्रबंधन के तेवर नरम पड़े। हालांकि, उन्होंने कहा कि रविवार रात से आगे का कोई फुटेज उपलब्ध नहीं है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। भाजपा प्रमुख बावनकुले के बेटे संकेत के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने कहा, वह कार में मौजूद था लेकिन दुर्घटना के समय वह खुद ड्राइव नहीं कर रहा था। पुलिस के मुताबिक संकेत ने बार में शराब का सेवन किया। इसके अलावा कुछ मांसाहारी व्यंजन भी खाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें