फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaland: एस फांगनोन राज्यसभा उपसभापति के पैनल में नामांकित, इस पद पर आसीन होने वाली नगालैंड की पहली महिला

Wed, 19 Jul 2023 09:32 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा

सार

Nagaland: नगालैंड से राज्यसभा सदस्य एस फांगनोन को राज्यसभा में उपसभापतियों के पैनल के लिए नामित किया गया है। फांगनोन मार्च 2022 में नगालैंड से राज्यसभा सांसद के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं थीं।
विज्ञापन
एस फांगनोन - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड से भाजपा की राज्यसभा सदस्य एस फांगनोन को संसद के ऊपरी सदन (राज्यसभा) में उपसभापतियों के पैनल के लिए नामित किया गया है। सांसद फांगनोन राज्यसभा में उपसभापतियों के पैनल में नामांकित होने वाली राज्य की पहली महिला सांसद बन गई हैं। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम और राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता वाई पैटन ने नई जिम्मेदारी संभालने पर फांगनोन को बधाई दी है। पैटन ने ट्वीट में लिखा, 'उनका नामांकन उनके उल्लेखनीय समर्पण का प्रमाण है।'

बता दें कि मार्च 2022 में एस फांगनोन नगालैंड से राज्यसभा सांसद के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं थीं। इसके अलावा वह संसद के किसी भी सदन - लोकसभा और राज्यसभा के लिए चुनी जाने वाली नगालैंड की दूसरी महिला राजनीतिज्ञ हैं। फांगनोन नगालैंड भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें