फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसूर दुष्कर्म मामला: कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान, कहा- ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं

Fri, 27 Aug 2021 09:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के मैसूर शहर में बीते मंगलवार को एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। युवती के साथ दरिंदगी करने वाले बदमाशों ने उसके पुरुष मित्र को भी बुरी तरह पीटा था। 
विज्ञापन
शिवराम हेब्बर - फोटो : twitter.com/ShivaramHebbar/status
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मैसूर में एक युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर राज्य सरकार के एक मंत्री ने गुरुवार को विवादित बयान दे डाला। मंत्री शिवराम हेब्बर ने इस घटना को लेकर कहा कि ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। ऐसी घटनाएं बाकी सरकारों के समय में भी हुई हैं। ये सब लंबे समय से होता चला आ रहा है। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि ऐसी घटनाएं केवल तभी हो रही हैं जब हमारी सरकार सत्ता में आई है।'

विज्ञापन


राज्य में श्रम विभाग के मंत्री हेब्बर ने आगे कहा, महिलाओं को भी पहले से निशाना बनाया जाता रहा है। इस तरह के अपराधों को अंजाम देने वाले दुष्ट लोग हमेशा से समाज में रहे हैं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाला हादसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस मामले में गृह मंत्री को जांच करने का आदेश दिया है। 

हेब्बर ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना के सहारे कांग्रेस अपने राजनीतिक हित साधना चाहती है और इसीलिए इस्तीफे की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस अपना काम कर रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि इस घटना की पीड़िता को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें