फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकिले से उर्दू में गीता का संदेश देंगे मुस्लिम बच्चे, पढ़ाएंगे धार्मिक एकता का पाठ

Fri, 29 Nov 2019 08:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
shrimad bhagwad geeta and red fort - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

लालकिले का देश के इतिहास में अद्भुत महत्व है। इसी लालकिले से एक दिसंबर को मुस्लिम बच्चे गीता का पाठ करेंगे। उनके साथ हिंदू बच्चे संस्कृत में गीता का पाठ करेंगे और पूरी दुनिया को धार्मिक एकता का संदेश देंगे। श्रीमद् भागवत गीता के जानकार संत ज्ञानानंद महाराज के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  सरसंघचालक मोहन भागवत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य गणमान्य भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।      

विज्ञापन


संत ज्ञानानंद ने बताया कि पूरी दुनिया में जिस प्रकार वैमनस्य बढ़ रहा है और मानवता को भुलाया जा रहा है, वह दुनिया को विनाश की ओर ले जाने वाला है। दुनिया को बचाने के लिए और आगे बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है कि सभी लोग अपना कर्तव्य समझें और समाज के विकास में अपनी भागीदारी दें। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके कर्तव्य की सही राह गीता के माध्यम से दिखाई जा सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें