फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले प.बंगाल पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, घातक हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 15 Aug 2017 12:12 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
West Bengal
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पश्चिम बंगाल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राज्य के मुर्शिदाबाद जिले से पुलिस ने घातक हथियारों के साथ एक डीलर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मुर्शिदाबाद जिले का बहरामपुर कोलकाता से 200 किलो मीटर की दूरी पर है जहां से पुलिस ने डीलर को शिकंजे में लिया है। धीरेन हल्दर नाम का ये डीलर नाडिया जिले के तेहट्टा का रहने वाला है और रविवार रात को हथियारों की सप्लाई करते वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा।

पुलिस ने 5 एमएम की पांच पिस्टल, दो वन शटर और एक डबल बैरल गन, 150 कारतूसों के साथ इसको पकड़ा है और साथ ही आरोपी के पास से 1 लाख रुपये भी केस मिले हैं।
विज्ञापन

   
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के चलते पूरे राज्य में पुलिस की चौकसी की हुई है। पुलिस के मुताबिक, हथियार डीलर धीरेन हल्दर से उसके गुर्गों के बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस को दिए अपने बयान में हल्दर ने बताया कि वह माल्दा से इन हथियारों मंगाता है जिन्हें वे बांग्लादेश में सप्लाई करता है।
विज्ञापन


आरोपी को सोमवार को जिला न्यायलय के सामने भी पेश किया गया जिसके बाद से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड के लिए हिरासत में लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें