स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले पश्चिम बंगाल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राज्य के मुर्शिदाबाद जिले से पुलिस ने घातक हथियारों के साथ एक डीलर को गिरफ्तार किया है।
मुर्शिदाबाद जिले का बहरामपुर कोलकाता से 200 किलो मीटर की दूरी पर है जहां से पुलिस ने डीलर को शिकंजे में लिया है। धीरेन हल्दर नाम का ये डीलर नाडिया जिले के तेहट्टा का रहने वाला है और रविवार रात को हथियारों की सप्लाई करते वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा।
पुलिस ने 5 एमएम की पांच पिस्टल, दो वन शटर और एक डबल बैरल गन, 150 कारतूसों के साथ इसको पकड़ा है और साथ ही आरोपी के पास से 1 लाख रुपये भी केस मिले हैं।
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के चलते पूरे राज्य में पुलिस की चौकसी की हुई है। पुलिस के मुताबिक, हथियार डीलर धीरेन हल्दर से उसके गुर्गों के बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस को दिए अपने बयान में हल्दर ने बताया कि वह माल्दा से इन हथियारों मंगाता है जिन्हें वे बांग्लादेश में सप्लाई करता है।
आरोपी को सोमवार को जिला न्यायलय के सामने भी पेश किया गया जिसके बाद से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड के लिए हिरासत में लिया गया है।