फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी स्टेन्स की हत्या का आरोपी 20 साल बाद ओडिशा से गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2019 10:16 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारीपदा (ओडिशा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टुअर्ट स्टेन्स और उनके दो नाबालिग बच्चों की जलाकर हत्या किए जाने के करीब 20 साल बाद सीबीआई ने मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


करंजिया के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नारायण चंद्र नायक ने बताया कि तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी दारा सिंह के करीबी सहयोगी बुद्धदेब नाइक (45) को सीबीआई के अधिकारियों ने मयूरभंज जिले के ठाकुरमुंडा थाना क्षेत्र स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।

22 जनवरी, 1999 को क्योंझर जिले के मनोहरपुर गांव में स्टेन्स और उनके दो बेटे, फिलिप (10) और टिमोथी (7) गिरजाघर के बाहर अपनी गाड़ी में सो रहे थे। उसी दौरान नाइक सहित अन्य लोगों ने कथित रूप से गाड़ी में आग लगा दी थी। घटना में तीनों की जलने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले के मुख्य आरोपी दारा सिंह को सीबीआई अदालत ने 2003 में तिहरे हत्याकांड का दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी। ओडिशा उच्च न्यायालय ने मौत की सजा को 2005 में उम्रकैद में बदल दिया और 2011 में उच्चतम न्यायालय ने इस फैसले को बरकरार रखा।

एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद से ही नाइक फरार था। सीबीआई ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। इसी मामले में एक अन्य आरोपी महेंद्र हेमब्रम भी उम्रकैद की सजा काट रहा है। हालांकि उच्च न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में 11 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था।

स्टेन्स और उनकी पत्नी ग्लैडिस मयूरभंज एवांजेलिकल मिशनरी की ओर से बारीपदा में कुष्ठ रोग के लिए काम करते थे। 2005 में पद्मश्री पाने वाली ग्लैडिस ने कहा था कि उन्होंने अपने पति और बच्चों के हत्यारों को माफ कर दिया है। उनके लिए दिल में कोई कड़वाहट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें