रेल मंत्रालय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ट्रेन चालक द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। एक व्यक्ति पटरी पर लेटा देखकर ट्रेन चालक ने बड़ी तत्परता एवं सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसकी जान बचाई।
मुंबई के शिवड़ी स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बचा। सही समय पर अगर ट्रेन ड्राइवर इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाता तो शख्स का बचना नामुमकिन था।
विज्ञापन
वीडियो के मुताबिक, मुंबई के शिवड़ी स्टेशन पर सुबह 11:45 बजे ट्रेन चालक ने शख्स को पटरी पर लेटा हुआ देखा और तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इतनी देर में पुलिस बल और अन्य लोग युवक की मदद के लिए पहुंच गए और शख्स को पटरी पर से हटाकर ट्रेन का रास्ता साफ किया।
मंत्रालय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ट्रेन चालक द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। एक व्यक्ति पटरी पर लेटा देखकर ट्रेन चालक ने बड़ी तत्परता एवं सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसकी जान बचाई। आपकी जान कीमती है, घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है।