फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूज रेव पार्टी: एनसीबी ने की नौवीं गिरफ्तारी, आर्यन से पूछताछ में सामने आया था श्रेयस का नाम

Mon, 04 Oct 2021 06:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एनसीबी के 20 अधिकारियों की टीम ने क्रूज पर सोमवार सुबह छापेमारी की। इस बीच एनसीबी ने आज इस मामले में नौवी गिरफ्तारी की है। 
विज्ञापन
क्रूज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : irctctourism.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रूज पर रेव पार्टी के दौरान छापेमारी मामले में एनसीबी ने नौवीं गिरफ्तारी की है। जांच एजेंसी ने श्रेयस नायर नाम के शख्स को गोरेगांव से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आर्यन खान से पूछताछ में उसका नाम सामने आया है जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


एनसीबी की छापेमारी जारी 
वहीं, मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर एनसीबी के अधिकारियों ने फिर से छापेमारी की है। यह छापेमारी सोमवार सुबह छह बजे के आसपास की गई है, जिसमें अधिकारियों को ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद हुई है। इसके अलावा एनसीबी की टीम ने आठ अन्य लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार रात भी एनसीबी की टीम ने इसी क्रूज पर छापेमारी की थी, जिसमें शाहरुख खाने के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था। 

बताया जा रहा है कि एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के नेतृत्व में 20 अधिकारियों की टीम क्रूज पर पूछताछ के लिए पहुंची थी, लेकिन यहां से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है। एनसीबी के अधिकारियों ने इस दौरान क्रूज पर सवार सभी लोगों की सूची भी तैयार की है। इसमें से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों की मानें तो जिन लोगों की सूची तैयार की गई है, उसमें से कुछ लोग फरार हैं। इनकी तलाश में दिल्ली से लेकर बंगलूरू व गोवा में छापेमारी की जा रही है। 

ग्रुप में पहुंचे थे लोग, रेड का नाम सुनते ही हुए फरार
सूत्रों की मानें तो एनसीबी ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है वे सभी ग्रुप में क्रूज में सवार हुए थे। लेकिन जैसे ही एनसीबी की रेड की खबर पता चली सभी मौके से फरार हो गए। ऐसे में एनसीबी हिरासत में लिए गए लोगों के साथ आए लोगों की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि इसमें कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। तलाशी अभियान के तहत एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन


आर्यन खाने को आज कोर्ट में पेश करेगी एनसीबी
आर्यन खान को एक दिन की हिरासत में लेने के बाद एनसीबी आज यानी सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। माना जा रहा है कि एनसीबी आर्यन की कस्टडी बढ़ाने की मांग नहीं करेगी और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। जहां से उसे जमानत मिलने के आसार हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें