'इंसान की कोई ताकत नहीं, हाय..हाय नहीं कहना'
वायरल वीडियो में राधे मां कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि वो भी इंसान हैं। जनता जनार्दन है, हर इंसान के अंदर भगवान है, जब किसी को हुक्म होता है तो वही यह कार्य करता है..किसी इंसान की कोई ताकत नहीं.. किसी को हाय-हाय नहीं कहना। हर एक इंसान में दुर्गा बसती है।
बिपरजॉय चक्रवात की वजह फ्लाइट को हुई देरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई से दोहा (कतर) जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-981 सोमवार 12 जून को देर हो गई। बिपरजॉय चक्रवात के मद्देनजर फ्लाइट में तीन घंटे की देरी हुई। इससे यात्री गुस्से में आ गए और हवाई अड्डे पर ही नारेबाजी करने लगे।
राधे मां की यात्री से हुई बहस
बताया जा रहा है कि राधे मां की इस दौरान एक यात्री से बहस भी हुई। यात्री ने राधे मां से कहा कि इसमें एयर इंडिया वालों की गलती है, उनकी वजह से हमें इंतजार करना पड़ रहा है। इसके जवाब में राधे मां ने कहा कि अगर तुम सच्चाई का साथ दोगे तो जरूर जीतोगे, उसका नाम लो। इस पर यात्री चुप नहीं हुआ और उसने राधे मां से कहा- अपना मुंह बंद रखो। एयर इंडिया की इस फ्लाइट को सोमवार की शाम साढ़े सात बजे उड़ाने भरना था लेकिन बिपरजॉय तूफान के कारण उसने साढ़े दस बजे उड़ान भरी।