फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: ''पूरी जिदंगी नहीं बनाऊंगी संबंध'', दुल्हन की इन तीन शर्तों को सुनकर हिल गया दूल्हा

Tue, 13 Jun 2023 06:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक, शादी के सारे संस्कार पूरे किए गए। वर पक्ष ने पुलिस को बताया गया कि फेरे होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह जब विदाई का समय आया तब दुल्हन ने तीन अजीबोगरीब शर्ते रख दीं।
विज्ञापन
bride not agree to make physical relationship with his groom after wedding - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News: हर किसी के लिए शादी एक खास पल है। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। हालांकि हाल के दिनों में शादी को लेकर कुछ ऐसी खबरें सुनने और पढ़ने को मिली हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद यकीन होता है। मन में सवाल खड़ा होता है कि क्या ऐसा भी हो सकता है? अब इन दिनों एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद एक दुल्हन ने सुहागरात मनाने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन


दरअसल यह मामला झांसी के बरुआसागर का है। यहां पर शादी के बाद दुल्हन ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद बवाल मच गया। दुल्हन ने लड़के वालों के सामने तीन अजीबोगरीब शर्तें रख दीं। हालांकि लड़के वालों ने इन शर्तों को मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने भी दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद वर पक्ष और दुल्हन पक्ष में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया। 

हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक, शादी के सारे संस्कार पूरे किए गए। वर पक्ष ने पुलिस को बताया गया कि फेरे होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह जब विदाई का समय आया तब दुल्हन ने तीन अजीबोगरीब शर्ते रख दीं। इन शर्तों को सुनने के बाद सभी के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


Viral News: मुंबई के बाद बेंगलुरु में बेटी ने मां के साथ की ऐसी हरकत, मानवता हुई शर्मसार

जानिए क्या थीं दुल्हन की शर्तें

सबसे पहली शर्त यह थी दूल्हा और दुल्हन जीवन में कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे। दूसरी शर्त में दुल्हन ने कहा कि वह अपनी छोटे बहन को हमेशा ससुराल में अपने साथ रखेगी। तीसरी शर्त और चौंकाने वाली है। दूल्हन ने तीसरा शर्त रखा कि उसका मुंह बोला पिता कभी भी उसके ससुराल आएगा। उसके साथ रहेगा और कोई सवाल नहीं पूछेगा। इन शर्तों को सुनने के बाद दूल्हे के होश उड़ गए। परिजन भी सकते में आ गए। 

Biparjoy Cyclone: कुदरती तूफानों से क्यों जूझ रहा है भारत, दुनिया के इन 5 देशों में आते हैं सबसे ज्यादा तूफान

दूल्हे के परिजनों ने शर्त मानने से कर दिया इंकार

दूल्हे के घर वालों ने इन शर्तों को मानने से इंकार कर दिया। शर्तों को मानने से इंकार करने पर नाराज दूल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। दूल्हे ने दुल्हन को काफी देर तक मनाने की कोशिश की, लेकिन वह मानी नहीं। इसके बाद वह अपने मुंह बोले पिता के साथ लौट गई। दुल्हन के नहीं आने से दुखी दूल्हा भी अपने घर वापस आ गया। 

Mystery: अपनी जिंदगी में ये चार चीजें करना चाहता है हर इंसान, लेकिन शायद ही कभी हो पूरी

दूल्हे ने दी तहरीर

दूल्हे ने पुलिस थाने में तहरीर दी है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि शादी में उसके दस लाख खर्च हुए हैं। दुल्हन को करीब तीन लाख के सोने-चांदी के गहने भी चढ़ाए थे। यह गहने उसे नहीं मिले। बरुआसागर थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि शर्त मानने से इंकार करने पर दुल्हन अपने परिजनों के साथ वापस चली गई।

पुलिस ने कहा कि लड़की पक्ष का बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जा सकेगी। बरुआसागर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का विवाह साल 2020 में एक युवती से तय हुआ था। करीब तीन साल बाद सात जून को शादी हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें