फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: शरद पवार पर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में मुंबई पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया

Thu, 19 May 2022 02:51 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई

सार

11 मई को निखिल भामरे ने कथित तौर पर पवार के खिलाफ अपने ट्विटर अकाउंट पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी मुखिया और वरिष्ठ नेता शरद पवार को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले निखिल भामरे को मुंबई पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लिया। 11 मई को शाम करीब 7 बजे निखिल भामरे ने कथित तौर पर पवार के खिलाफ अपने ट्विटर अकाउंट पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया था। 

विज्ञापन


निखिल ने ट्वीट किया था कि बारामती के गांधी... बारामती में नाथूराम गोडसे को बनाने का समय आ गया है। शरद पवार महाराष्ट्र के बारामती के रहने वाले हैं। उसके बाद शनिवार को नासिक की डिंडोरी पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार कर लिया। 

महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आव्हाड के ट्वीट के बाद हुई कार्रवाई
राकांपा नेता और महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने एक ट्वीट के जरिए पुलिस से पवार के खिलाफ टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा था। आव्हाड ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए मुंबई, ठाणे और पुणे के पुलिस आयुक्तों और राज्य के डीजीपी का भी टैग किया था।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि नासिक पुलिस के पास भामरे की रिमांड बुधवार को समाप्त हो गई जिसके बाद मुंबई पुलिस ने वहां की एक अदालत में एक आवेदन दायर कर पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की मांग की।

भगवान शिव पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर नागपुर का व्यक्ति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में चल रहे ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में भगवान शिव के बारे में फेसबुक पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को नागपुर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 

गणेश पेठ इलाके का रहने वाला आरोपी चारुदत्त जिचकर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग की दुकान चलाता है और उसके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। अधिकारी ने कहा कि शख्स को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें