फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Dev: थॉमस कप में भारतीय टीम की जीत से कपिल देव खुश, कहा-जिस दिन माता-पिता खेलों पर जोर देंगे भारत विजेता बनेगा

Thu, 19 May 2022 02:28 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महान ऑलराउंडर कपिल देव को लगता है कि जिस दिन माता-पिता खेलों पर ज्यादा जोर देने लगेंगे, उस दिन से देश में खेलों के ज्यादा से ज्यादा विजेता निकलने लगेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय माता-पिता की मानसिकता में बदलाव आया।
विज्ञापन
कपिल देव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान ऑलराउंडर कपिल देव को लगता है कि जिस दिन माता-पिता खेलों पर ज्यादा जोर देने लगेंगे, उस दिन से देश में खेलों के ज्यादा से ज्यादा विजेता निकलने लगेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय माता-पिता की मानसिकता में बदलाव आया, लेकिन यह काफी नहीं है। 
विज्ञापन


दिग्गज क्रिकेटर ने यह टिप्पणी न्यूयार्क में रविवार को भारतीय बैडमिंटन टीम की थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत पर की। वह भारतीय वाणिज्यिक दूतावास की ओर से देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बतौर अतिथि वहां मौजूद थे। 

अभी भी बड़े बदलाव की जरूरत
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय खेलों में आए बदलाव के बारे में जब कपिल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन शानदार होता जा रहा है, लेकिन इसकी मुख्य वजह माता-पिता हैं। उन्होंने कहा कि देश से काफी डॉक्टर, वैज्ञानिक और इंजीनियर निकलते हैं, क्योंकि उनके माता-पिता उन्हें यह बनाना चाहते हैं। जिस दिन से माता-पिता अपने बच्चों से खिलाड़ी बनाने की चाहत रखने लगेंगे, देश में भी हर खेल में विजेता बनने शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने उदाहरण दिया कि अगर उनकी बेटी को 10वीं कक्षा की परीक्षा देनी हो और साथ ही जूनियर भारतीय टीम के लिए खेलना हो तो वह उसे पढ़ाई करने के लिए कहेंगे। वहीं अमेरिका, यूरोप या ऑस्ट्रेलिया के माता-पिता इस संबंध में बच्चे से कहेंगे कि वह परीक्षा रहने दें और इस साल जूनियर टीम से खेलें, परीक्षा अगले साल दे देना। हमारे देश में यह सोच अभी बदली नहीं है। हालांकि, इसमें धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। इसी लिए वह मानते हैं कि हमारे समाज में बच्चों से ज्यादा माता-पिता की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें