फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: निर्माण कार्य पूरा हुए बिना ही उद्धव ठाकरे के बेटे ने किया पुल का उद्घाटन, आदित्य समेत कई पर केस दर्ज

Sat, 18 Nov 2023 08:46 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के एनएम जोशी पुलिस स्टेशन में आदित्य के साथ-साथ उद्धव शिवसेना के नेता सुनील शिंदे और सचिन अहीर पर भी मामला दायर किया गया है। 
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में राज्य सरकार और विपक्ष के बीच गहमा-गहमी बढ़ती ही जा रही है। इस बीच उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर निर्माण से पहले ही एक प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। बताया गया है कि इस केस में उद्धव शिवसेना के कुछ और नेताओं पर भी मामला दायर किया गया है।
विज्ञापन


मुंबई के एनएम जोशी पुलिस स्टेशन में आदित्य के साथ-साथ उद्धव शिवसेना के नेता सुनील शिंदे और सचिन अहीर पर भी मामला दायर किया गया है। इन पर आईपीसी की धारा 143, 149, 326 और 447 के तहत केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि इन लोगों ने बिना अनुमति के ही लोअर परेल में स्थित डेलिस्ले ब्रिज का उद्घाटन कर दिया। बीएमसी अफसरों ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की। इसमें कहा गया कि ब्रिज का निर्माण कार्य अभी अधूरा है, इसके बावजूद आदित्य ठाकरे और उनके साथियों ने 16 नवंबर को पुल का उद्घाटन कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें