फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NMC: मेडिकल कॉलेज की मान्यता और एमबीबीएस सीट बढ़ाने की प्रक्रिया फिर शुरू, डिजिटल प्लेटफॉर्म भी हुआ शुरू

Sat, 18 Nov 2023 07:16 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसी साल एनएमसी ने 16 अगस्त को जारी निर्देश में कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेजों में अधिकतम 150 एमबीबीएस सीटें होंगी। 10 लाख की आबादी पर केवल 100 एमबीबीएस सीटें होंगी।
विज्ञापन
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) - फोटो : NMC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यों के विरोध के बाद राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने देश में नए मेडिकल कॉलेजों की मान्यता और एमबीबीएस सीट बढ़ाने की प्रक्रिया फिर शुरू कर दी है। एनएमसी ने एक दिन पहले एमबीबीएस सीटों की संख्या प्रति 10 लाख की आबादी पर 100 तक सीमित करने के अपने फैसले को एक साल के लिए टाल दिया है।

विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार को एनएमसी ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को भी शुरू कर दिया है, जहां ऑनलाइन प्रक्रिया में शामिल होकर कॉलेज प्रबंधन मान्यता के लिए आवेदन दे सकते हैं। इसी साल एनएमसी ने 16 अगस्त को जारी निर्देश में कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेजों में अधिकतम 150 एमबीबीएस सीटें होंगी। 10 लाख की आबादी पर केवल 100 एमबीबीएस सीटें होंगी।

केंद्र की सिफारिश पर लिया फैसला वापस
एनएमसी के अनुसार, इस नियमों के आधार पर सीटों की सीमा तय करने से स्वास्थ्य पेशेवरों की उपलब्धता के मामले में क्षेत्रीय असमानता दूर होगी लेकिन तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी जैसे राज्यों के विरोध के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सिफारिश पर एनएमसी ने अपने पुराने फैसले को वापस लिया। बीते चार महीने में यह छठवीं बार है जब एनएमसी को विरोध के बाद अपने ही फैसले को वापस लेना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें