फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन टैपिंग मामला: मुंबई पुलिस ने आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला का बयान किया दर्ज 

Wed, 26 May 2021 02:31 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

अवैध फोन टैपिंग और संवेदनशील दस्तावेज लीक करने के मामले में मुंबई पुलिस ने आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला का बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्ला का बयान पिछले हफ्ते हैदराबाद में दर्ज किया गया।

विज्ञापन


शुक्ला अभी हैदराबाद में सीआरपीएफ की अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई साइबर पुलिस की टीम ने उनका बयान दर्ज किया है। बताया जाता है कि फोन टैपिंग तब हुई थी, जब शुक्ला राज्य खुफिया विभाग की प्रमुख थीं।

बता दें कि रश्मि शुक्ला ने याचिका में कथित गैरकानूनी फोन टैपिंग के मामले में पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी है। दरअसल, पुलिस ने पिछले महीने (26 अप्रैल और 28 अप्रैल) शुक्ला को दो समन जारी किए थे और उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई में बीकेसी साइबर विभाग के समक्ष पेश होने के लिए कहा था। हालांकि, शुक्ला इन समन पर पेश नहीं हुईं। यह मामला पुलिस तैनाती से संबंधित संवेदनशील दस्तावेजों को कथित तौर पर लीक करने से भी जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें