मुंबई मेट्रो (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Google Gemini
मुंबई मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की बात सामने आ रही है। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) ने मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) के लिए वॉट्सऐप के जरिए टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। ऐसे में अब यात्री साउथ मुंबई के कफ परेड से लेकर नॉर्थ-वेस्ट के आरे-जोगेश्वरी लिंक रोड (जेवीएलआर) तक के सफर के लिए वॉट्सऐप से क्यूआर कोड टिकट ले सकेंगे। जानकारी के अनुसार यात्रियों को बस +91 98730 16836 नंबर पर 'Hi' भेजना होगा या स्टेशन पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद बातचीत के आसान इंटरफेस के जरिए टिकट मिल जाएगा।