फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Drug Case: आर्यन को जमानत दिलाने के लिए भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल करेंगे जिरह, शाहरुख ने उतारी दिग्गज वकीलों की फौज

Tue, 26 Oct 2021 02:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुकुल रोहतगी गुजरात दंगों में राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वकील रहे थे। उन्होंने हाल ही में कहा था कि शाहरुख के बेटे को बेल दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
मुंबई पहुंचे पूर्व अटॉनी जनरल मुकुल रोहतगी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने बेटे को जमानत दिलवाने के लिए दिग्गज वकीलों की फौज उतार दी है। खास बात यह है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत दिलाने के लिए आज भारत सरकार के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी भी दलीलें पेश करते नजर आएंगे। मुकुल रोहतगी इससे पहले गुजरात दंगों में राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वकील रहे थे। उन्होंने हाल ही में कहा था कि शाहरुख के बेटे को बेल दी जानी चाहिए। 

विज्ञापन


ये वकील भी पेश करेंगे दलीलें 
बॉम्बे हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई में आर्यन खान के पक्ष में पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी के अलावा लॉ फर्म करंजावाला एंड कंपनी के वकील खड़े नजर आएंगे। इसके अलावा रूबी सिंह आहूजा, संदीप कपूर, आनंदिनी फर्नांडीस, रुस्तम मुल्ला जैसे दिग्गज वकील भी आर्यन की ओर से एनसीबी की दलीलों को गलत साबित करेंगे।

सतीश मानशिंदे और देसाई भी लड़ चुके हैं मुकदमा 
इससे पहले आर्यन खान मामले में हुई सुनवाई में वरिष्ठ वकील सतीश मानशिंदे और अमित देसाई भी आर्यन खान की ओर से दलीलें पेश कर चुके हैं, लेकिन दोनों ही वकील आर्यन खान को जमानत दिलाने में नाकाम रहे थे। आर्यन खान को बेल दिलाने की जिम्मेदारी सबसे पहले शाहरुख खान ने वकील सतीश मानशिंदे को सौंपी थी। सतीश इससे पहले रिया चक्रवर्ती का मुकदमा लड़ चुके थे। इसके बाद शाहरुख खान ने वकील अमित देसाई को आर्यन खान की ओर से कोर्ट में खड़ा किया था। अमित देसाई ने चर्चित हिट एंड रन केस में सलमान खान को बरी कराया था, लेकिन वह भी आर्यन खान को जमानत नहीं दिला पाए थे। ऐसे में इस बार आर्यन खान के लिए शाहरुख ने वकीलों की पूरी फौज उतार दी है, इसमें देश के एक से एक दिग्गज वकील शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें