फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के कंधे की हुई सर्जरी, मुंबई के डॉक्टर ने किया इलाज

Fri, 05 Aug 2016 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी रोड शो के दौरान बीमार पड़ीं सोनिया गांधी का इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा था। अब खबर है कि उनकी तबियत ठीक है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कंधे की सर्जरी गुरुवार को गंगाराम अस्पताल में की गई। सोनिया गंधी के कंधे में चोट मंगलवार को वाराणसी में 'रोड शो' के दौरान लगी थी।
विज्ञापन


फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह दी है। आपको बता दें कि सोनिया गांधी का इलाज मुंबई के डॉ. संजय देसाई की टीम ने किया यह वही डॉक्टर हैं जिन्होंने हाल ही में शाहरुख खान के घुटनों का इलाज किया था। मुंबई के डॉक्टरों के साथ सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर प्रतीक गुप्ता भी थे। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सोनिया गांधी के कंधे की बॉल खिसक गई थी जिसे डॉक्टरों ने सर्जरी करके फिक्स कर दिया गया। डॉ. देसाई ने बताया कि कंधे के दर्द से अब उन्हें राहत मिल गई है। मंगलवार को वाराणसी में रोड शो के दौरान उन्हें बाएं कंधे में चोट लगी थी। उन्हें आर्मी हॉस्पिटल से गंगाराम हॉस्पिटल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन


हॉस्पिटल की ओर से कहा गया है, 'श्रीमती सोनिया धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और जल्द ही वह आईसीयू से बाहर आ जाएंगी।' सोनिया डॉ. अरुप बसु से कई सालों से इलाज करा रही थीं। डॉक्टरों ने बताया है कि तीन महीने में उनका कंधा फिर पहले जैसा हो जाएगा और पूरी तरह काम करने लगेगा। डॉक्टरों का कहना है कि यह एक छोटी सर्जरी थी। सोनिया गांधी के कंधे पर छोटा सा कट लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस पूरी सर्जरी के दौरान दो घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें