फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी कंपनी भारत में बनाना चाहती है एफ-16 लड़ाकू विमान

Fri, 05 Aug 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
अमेरिका की लड़ाकू जेट बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मार्टिन भारत में एफ-16 लड़ाकू विमान बनाना चाहती है। कंपनी भारत में ही अपना मुख्य कारखाना बनाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने औपचारिक प्रस्ताव भी दिया है।
विज्ञापन


लॉकहीड मार्टिन के प्रस्ताव का भारत का रक्षा मंत्रालय मूल्यांकन कर रहा है। कंपनी के उपाध्यक्ष जोर्ज स्टेनडिरिज का कहना है कि कंपनी ने ऐसा प्रस्ताव पहले किसी को भी नहीं दिया।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे आधुनिक एफ-16 लड़ाकू विमान बनाने का प्रस्तव हमने भारत को दिया है। लॉकहीड मार्टिन कंपनी का मुख्य कारखाना इस समय अमेरिका के टेक्सास में है।
विज्ञापन


हालांकि कंपनी चाहती है कि भारतीय वायुसेना की ओर से कंपनी को एफ-16 विमान का ऑर्डर दिया जाए।  हाल ही में इसी एफ-16 को अमेरिका से हासिल करने के लिए पाकिस्तान ने काफी जद्दोजहद की थी लेकिन अमेरिका के सांसदों के विरोध के बाद पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमान नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें