फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: केन्याई महिलाओं का कैब में छूटा 15 लाख रुपयों से भरा हुआ बैग, पुलिस ने किया बरामद

Wed, 23 Nov 2022 01:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोलाबा में दो विदेशी महिलाओं का बैग एक कैब में छूटने पर पुलिस से शिकायत की गई। एक्टिव हुई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजके जरिए कैब के ड्राइवर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के कोलाबा में दो विदेशी महिलाओं का बैग एक कैब में छूट गया। बैग में 15 लाख रुपये थे। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग को बरामद कर उन्हें वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

 
कोलाबा पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, केन्या की रहने वाली दो महिलाएं किसी व्यावसायिक उद्देश्य से मुंबई आई हैं। उन्होंने कहीं जाने के लिए कैब ली थीं। उसी दौरान कैब में गलती से उनका 15 लाख रुपयों से भरा हुआ बैग छूट गया। कैब जाने के बाद उन्हें बैग उसमें छूटने का अहसास हुआ। जिसके बाद वे कोलाबा पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। 

सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने कैब की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार का रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल कर लिया और बाद में उसके चालक को कालबादेवी इलाके में पकड़ लिया। जहां पुलिस ने कार से नकदी से भरा हुआ बैग बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें