फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की सोनिया को चिट्ठी, कहा- उद्धव सरकार में हो रही पार्टी को कमजोर करने की साजिश

Wed, 30 Dec 2020 11:43 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय ने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी भी लिखी है। उन्होंने एमवीए सरकार में कांग्रेस को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


मुंबई कांग्रेस के महासचिव का कहना है कि महाराष्ट्र की एमवीए सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार में सहयोगी के तौर पर बनी हुई है। शिवसेना और एनसीपी महाराष्ट्र में सरकार चलाने की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पत्र में उन्होंने कहा कि एनसीपी दीमक की तरह कांग्रेस पार्टी को कमजोर कर रही है।


यह भी पढ़ें- यूपीए नेतृत्व को लेकर शिवसेना का फिर कांग्रेस पर तंज, 'बड़ी पार्टी' होने पर खड़े किए सवाल
विज्ञापन


राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों को महाराष्ट्र सरकार में बड़ी संख्या में जमीनी स्तर पर संगठन का कोई काम नहीं मिल रहा है। आम जनता के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को मंत्रियों के विभाग का पता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे सहयोगी रणनीति बनाकर हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं और अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


सोनिया को लिखे पत्र में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हम इसे रोकने में विफल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य की जनता से किए गए वादों पर कोई काम नहीं हो रहा है। पार्टी से पलायन रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें