फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबंई: डीसीपी पर 10 लाख रुपये घूस मांगने का आरोप, आंगडिया एसोसिएशन ने एसीपी को पत्र लिख की शिकायत

Sun, 27 Feb 2022 08:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई

सार

दक्षिण मुंबई में पारंपरिक रूप से कूरियर सेवा देने वाले आंगडिया के संगठन ने मुंबई पुलिस के डीसीपी पर व्यापार करने के लिए 10 लाख रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से शिकायत भी की गई थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण मुंबई में पारंपरिक रूप से कूरियर सेवा देने वाले आंगडियों के संगठन ने मुंबई पुलिस के डीसीपी पर व्यापार करने के लिए 10 लाख रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में संगठन ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी) को पत्र भी लिखा है। 

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सात दिसंबर 2021 को मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी को लिखे गए इस पत्र में आंगडियों ने आरोप लगाया है कि डीसीपी ने उनसे कहा कि या तो वे उसे हर महीने घूस में 10 लाख रुपये देने की बात स्वीकारें नहीं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस शिकायत के आधार पर एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में मुंबई पुलिस के तीन ऑफिसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद उनमें से दो को गिरफ्तार भी किया गया था, लेकिन एफआईआर में डीसीपी का नाम नहीं था।  

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी) को लिए गए इस पत्र में एसोसिएशन ने बताया कि दक्षिणी मुंबई के कालबादेवी और मुंबादेवी के बीच लगभग 100 आंगडिया काम करते हैं। ये आंगडिया सामान या नकदी को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के एवज में उसतकी कीमत का 0.1 प्रतिशत लेते हैं।
विज्ञापन

 
डीसीपी ने ये व्यवसाय चलाने के लिए 10 लाख रुपये की घूस मांगी थी। मुंबई आंगडिया समूह ने अपनी शिकायत में कहा। उसने यह भी बताया कि पिछले साल नवंबर में हुई एसोसिएशन की बैठक में भी सभी आंगडियों को बताया गया था कि डीसीपी ने घूस की मांग की थी, लेकिन एसोसिएशन एक भी रुपये नहीं दिए। पत्र में एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि इसके बाद पिछले साल 2 दिसंबर को एलची रोड पुलिस स्टेशल के सात पुलिसकर्मियों ने सादे कपडों में पोफलवाडी-एक, दो और तीन के इलाकों में काम कर रहे आंगडियों और व्यापारियों के बैग की चेकिंग करने लगे। वे लोग आंगडियों को लेकर मुंबादेवी पुलिस चौकी ले गए और जिनके बैग में पांच लाख कैश था उसने पचास हजार और जिनके बैग में 10 लाख कैस था उन्हें 1 या दो लाख रुपये देने के लिए मजबूर किया गया। जिसपर कुछ आंगडियों ने घूस देकर अपने आदमियों को छुड़वाया। 

आंगडिया एसोसिएशन ने पत्र में आरोप लगाया कि तीन दिसंबर को एलटी रोड पुलिस स्टेशल के इंचार्ज के निर्देश पर फिर से इसे दोहराया गया। पत्र में आरोप लगाया गया है कि दो दिसंबर से 4 दिसंबर के बीच एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन के पुलिसवालों ने आंगडियों से रंगदारी वसूल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें