फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल निकाय चुनाव: हिंसा को लेकर राज्यपाल ने राज्य चुनाव आयुक्त को किया तलब, भाजपा कल करेगी बंगाल बंद

Sun, 27 Feb 2022 08:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राजभवन ने भी एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राज्यपाल ने कल 10 बजे से पहले कभी भी सौरभ दास को राजभवन आकर चुनाव के दौरान हुई हिंसा की सारी जानकारी देने को कहा है। इसमें यह भी कहा गया है कि चुनाव के दौरान हुई हिंसा लोकतंत्र की विफलता को दर्शाती है। 
विज्ञापन
बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की 108 नगरपालिकाओं के लिए रविवार को हुए चुनाव के दौरान धांधली और हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आई। निकाय चुनाव के दौरान हिंसा को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य चुनाव आयुक्त सौरभ दास को कल 10 बजे से पहले तलब किया है। राज्यराल ने दास से पहले स्थिति की विस्तृत जानकारी देने को कहा है। वही, भाजपा ने भी चुनाव में हिंसा को लेकर टीएमसी की आलोचना की। बीजेपी ने इसके विरोध में सोमवार को 12 घंटे का बंगाल बंद भी बुलाया है। भाजपा का यह बंद सुबह छह बजे से शुरू होकर शाम को छह बजे तक चलेगा।

विज्ञापन


राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है।इसको लेकर राजभवन ने भी एक विज्ञप्ति जारी की है। राजभवन ने इसमें कहा है कि राज्यपाल ने कल 10 बजे से पहले कभी भी सौरभ दास को राजभवन आकर चुनाव के दौरान हुई हिंसा की सारी जानकारी देने को कहा है। इसमें यह भी कहा गया है कि चुनाव के दौरान हुई हिंसा लोकतंत्र की विफलता को दर्शाता है। 

इससे पहले राज्य चुनाव आयुक्त की तरफ से जानकारी दी गई थी कि रविवार को राज्य में निकाय चुनाव के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं। जिनकी जानकारी मिलने पर हमने कार्रवाई की। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा के दौरान धांधली, मारपीट और मतदाताओं को धमकाने को लेकर  बीजेपी के पदाधिकारियों ने राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने चुनाव रद्द करने की भी मांग की है। 

वहीं, भाजपा के बंगाल बंद को बंगाल सरकार ने अनुमति नहीं दी है। बंगाल सरकार ने कहा है कि राज्य में सभी स्कूल,कॉलेज खुले रहेंगे। राज्य में सभी प्रतिष्ठान खुले रहें और किसी भी तरह की सेवाओं में कोई व्यवधान न हो यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

गौरतलब है कि चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, वाम मोर्चा तथा कांग्रेस से है. टिकट न मिलने के कारण कई टीएमसी नेता निर्दलीय के तौर पर चुनाव मैदान में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें