फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने का प्रयास कर रही : नकवी

Thu, 22 Aug 2019 03:18 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : ANI
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम का समर्थन करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी पार्टी और उसका नेतृत्व ‘भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने’ का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता नकवी ने कहा, कांग्रेस नकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है। उन्होंने भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने का प्रयास किया है। यह पहली बार है कि भ्रष्टाचार क्रांति बन रहा है। अभी तक भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांति होती थी, लेकिन कांग्रेस भ्रष्टाचार के पक्ष में क्रांति कर रही है।

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और अदालतें अपना काम करेंगी। परंतु काग्रेस पार्टी और इसके नेता भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीबीआई ने चिदंबरम को बुधवार की रात उनके आवास से गिरफ्तार किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चिदंबरम के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग करके पूर्व वित्त मंत्री को प्रताड़ित कर रही है।

चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को विरोधी नेताओं से व्यक्तिगत बदला लेने वाले विभाग के तौर पर बदल दिया गया है।

सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि ‘डूबती हुई अर्थव्यवस्था’ को लेकर सवाल खड़े करने की वजह से चिदंबरम को प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें