आजम खां से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलाकात की। दोनों के बीच उप-चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।
- फोटो : अखिलेश के ट्विटर अकाउंट से
आजम से पहले नवाबों का गढ़ रही ये सीट
आजम खां से पहले इस लोकसभा सीट पर रामपुर नवाब घराने का दबदबा रहा है। 1999 और 1996 में नवाब घराने से ताल्लुक रखने वालीं बेगम नूर बानो कांग्रेस के टिकट पर जीती थीं। उनसे पहले उनके पति जुल्फीकार अली खान इस सीट से पांच बार जीते थे। दोनों के बेटे नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां स्वार और बिलासपुर सीट से पांच बार विधायक रहे हैं। 2009 तक नवाब परिवार इस सीट पर या तो जीतता रहा, हारा भी तो मुकाबले में जरूर रहा। 2022 के विधानसभा चुनाव में काजिम अली खां कांग्रेस के टिकट पर रामपुर विधानसभा सीट से मैदान में थे। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
कैसा रहा था 2019 लोकसभा चुनाव का नतीजा?
2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के आजम खां ने भाजपा की जया प्रदा को एक लाख नौ हजार से अधिक मतों से हराया था। आजम को पांच लाख 59 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वहीं, जया प्रदा चार लाख 49 हजार से ज्यादा वोट पाने में सफल रहीं थी। कांग्रेस के संजय कपूर को महज 35 हजार वोट से संतोष करना पड़ा था।
मुख्तार अब्बास नकवी के रामपुर लोकसभा उप-चुनाव में उतरने की अटकलें।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्तार के मैदान में आने का क्या होगा असर?
रामपुर मुख्तार अब्बास नकवी का गृह क्षेत्र है। यहां उनकी सक्रियता लगातार बनी रहती है। पार्टी उनकी लोकप्रियता का लाभ उठाना चाहती है। 50 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम मतदाताओं वाली इस सीट पर नकवी 1998 में जीत चुके हैं। 1999 और 2009 में उन्हें हार मिली थी।
कैसा है रामपुर का जातीय गणित?
रामपुर लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें रामपुर, स्वार और चमरौआ सीट मुस्लिम बहुल सीटे हैं। तीनों सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा है। रामपुर सीट पर 63 फीसदी, स्वार सीट पर 55 फीसदी और चमरौआ सीट पर 53 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। बि्लासपुर सीट पर भी 30 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं।
बीते 10 चुनाव में कब कौन जीता?
|
साल
|
विजेता (पार्टी)
|
हारे (पार्टी)
|
|
2019
|
आजम खां (सपा)
|
जया प्रदा (भाजपा)
|
|
2014
|
डॉक्टर नैपाल सिंह (भाजपा)
|
नसीर अहमद खान (सपा)
|
|
2009
|
जया प्रदा (सपा)
|
बेगम नूर बानो (कांग्रेस)
|
|
2004
|
जया प्रदा (सपा)
|
बेगम नूर बानो (कांग्रेस)
|
|
1999
|
बेगम नूर बानो (कांग्रेस)
|
मुख्तार अब्बास नकवी (भाजपा)
|
|
1998
|
मुख्तार अब्बास नकवी (भाजपा)
|
बेगम नूर बानो (कांग्रेस)
|
|
1996
|
बेगम नूर बानो (कांग्रेस)
|
राजेन्द्र शर्मा (भाजपा)
|
|
1991
|
राजेन्द्र शर्मा (भाजपा)
|
जुल्फीकार अली खान (कांग्रेस)
|
|
1989
|
जुल्फीकार अली खान (कांग्रेस)
|
राजेन्द्र शर्मा (भाजपा)
|
|
1984
|
जुल्फीकार अली खान (कांग्रेस)
|
राजेन्द्र शर्मा (भाजपा)
|