केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : ANI
भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कांग्रे पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस करप्शन के क्रांतिकारियों का कुनबा है।
नकवी ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसमें अगस्ता भ्रष्टाचार को भी क्रांति बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस का बस चले तो इन्होंने जितना भी भ्रष्टाचार किया है उसे क्रांति बना दें।