फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीलिया मामला : गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे वाजे, शिवसेना का तंज- भाजपा ने लिया बदला

Mon, 15 Mar 2021 11:37 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • सचिन वाजे ने बॉम्बे हाईकोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की याचिका
  • कोर्ट ने स्वीकार की याचिका लेकिन सुनवाई की तारीखों पर स्पष्ट जवाब नहीं
  • 14-25 मार्च तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में रहेंगे सचिन वाजे
विज्ञापन
एंटीलिया के घर के बाहर कार पार्क करने वाले की तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार के मामले में गिरफ्तार किए गए सचिन वाजे ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। सचिन वाजे ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध करार करते हुए कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की। कोर्ट ने सचिन वाजे की याचिका को स्वीकार कर लिया है लेकिन सुनवाई की तारीख को अभी स्पष्ट नहीं किया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी इस मामले की जांच कर रही हैं कि क्या उस हादसे की रात मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे मौके पर मौजूद थे। इसके अलावा एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि जो शख्स सीसीटीवी फुटेज में पीपीई किट पहने हुए दिखा है, क्या वो सचिन वाजे है या नहीं। एजेंसी अभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बता दें कि दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध स्कॉर्पियो पार्क की हुई थी, जिसमें जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं। 
 

मुखपत्र सामना में संजय राउत ने साधा निशाना
वहीं इस मामले पर संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में मोदी सरकार और केंद्रीय एजेंसियों पर निशाना साधा है। संजय राउत ने लिखा कि महाराष्ट्र सरकार ने वाजे का ट्रांसफर कर पूरे मामले की जांच एटीएस को सौंप दी थी। उन्होंने आगे लिखा कि यह जांच चल ही रही थी कि केंद्र ने एनआईए को भेज दिया। 
विज्ञापन


संजय राउत ने आगे लिखा कि महाराष्ट्र के किसी मामले में टांग अड़ाने का मौका मिले तो केंद्र सरकार और एजेंसियां पीछे कैसे रह सकती हैं? संजय राउत ने आगे लिखा कि वाजे की गिरफ्तारी के बाद भाजपा को जो आनंद मिला है, उसका वर्णन करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। सामना में संजय राउत ने आगे लिखा कि इस तरह केंद्रीय एजेंसी को तुरंत जांच के लिए भेज देना मुंबई पुलिस को हतोत्साहित करना और महाराष्ट्र में अस्थिरता बनाने जैसा है। 

संजय राउत ने आगे लिखा कि मुंबई पुलिस पेशेवर और सक्षम है और उस पर दबाव नहीं डाला जा सकता। संजय राउत ने सामना मुखपत्र में सवाल करते हुए लिखा कि क्या कोई मुकेश अंबानी को बचाव के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है?

वाजे की गिरफ्तारी को बताया साजिश
संजय राउत ने आगे लिखा कि कुछ महीने पहले वाजे ने रायगढ़ पुलिस की मदद से भाजपा के 'महंत' एक टीवी पत्रकार को अन्वय नाईक आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किया था। उस समय ये लोग पत्रकार का नाम लेकर रो रहे थे और वाजे को श्राप दे रहे थे। 

संजय राउत ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद से वाजे भाजपा और केंद्र की हिटलिस्ट में थे। उन्होंने आगे लिखा कि एनआईए का दस्ता वहां गया क्यां, जहां अब भी विस्फोटकों का जखीरा मिल रहा है? बता दें कि सचिन वाजे 14 मार्च से लेकर 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें