फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MUDA 'Scam': सिद्धारमैया बोले- पिछड़े वर्ग से हूं और दूसरी बार मुख्यमंत्री बना, इसलिए रची जा रही साजिश

Thu, 11 Jul 2024 05:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर (कर्नाटक)

सार

MUDA 'Scam': फर्जी तरीके से जमीन आवंटन के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह पिछड़े वर्ग से आते हैं और दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। 
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उन्हें कथित तौर पर फर्जी तरीके से जमीन आवंटन के मामले में अनवाश्यक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ इसलिए साजिश रची जा रही है, क्योंकि वह पिछड़े वर्ग समुदाय से आते हैं और दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) ने मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती को पॉश इलाके में करोड़ों का भूखंड दिया है। हालांकि, दस्तावेजों में बताया गया है कि पार्वती के स्वामित्व वाली करीब चार एकड़ जमीन के अधिग्रहण के बदले उन्हें पॉश इलाके में यह प्लॉट दिया गया है। भाजपा इस वैकल्पिक जमीन आवंटन को अवैध बता रही है। 

सिद्धारमैया की ओर से यह प्रतिक्रिया तब सामने आई है, जब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने इस कथित घोटाले के खिलाफ कल यानी 12 जुलाई को सिद्धारमैया के गृह जिले मैसूर में 'महा' प्रदर्शन का एलान किया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, "क्या हमने इसे (मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण घोटाला) जांच के लिए नहीं दिया है। भाजपा राजनीति के लिए ये सब चीजें कर रही है। अगर वे राजनीति करते हैं, तो हमें भी राजनीति करनी होगी। उन्हें किसी के भी नेतृत्व में विरोध करने दीजिए। अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम भी राजनीतिक रूप से ऐसा करेंगे। क्या केवल वे ही राजनीति कर सकते हैं? हम भी जानते हैं कि राजनीतिक रूप से इसका मुकाबला कैसे करना है।" 

जमीन आवंटन को लेकर भाजपा द्वारा उनकी पत्नी को निशाना बनाने के बारे में पूछे जाने पर सिद्धारमैया ने कहा, "उन्हें बताना पड़ेगा कि यह कहां अवैध है। हम कह रहे हैं कि चीजें कानूनी हैं। उन्हें दिखाने दीजिए कि यह अवैध है। उन्होंने कहा, राजनीति के लिए मुझे अनावश्यक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। वे राजनीति के लिए ऐसा कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला।" 


उन्होंने कहा, "पिछड़े वर्ग से आने वाले सिद्धारमैया दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं, इसलिए कुछ लोगों के मन में जलन हो रही है। इसलिए साजिश रची जा रही है। क्या मैं ऐसी साजिशों से डरूंगा?" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें