कर्मचारी संघ ने इस साल 12 फरवरी को केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा। इसमें उसने जितेंद्र सिंह से आग्रह किया कि एमटीएमस में लगे लोगों की पदोन्नति के मुद्दे पर तेजी से कदम उठाएं, ताकि उन्हें अपने करियर में उन्नति के लिए एक समान अवसर और न्याय मिल सके। मंत्री के ध्यान में लाया गया कि एमटीएस में लगे लोग निचले स्तर के कर्मचारियों में से हैं और केंद्रीय सचिवालय में सहायक श्रेणी में उनकी पदोन्नति अन्य कर्मचारियों की तरह नहीं होती है।
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने पिछले साल जून में एक आधिकारिक ज्ञापन जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के पात्र एमीएस के पदोन्नति संबंधी कार्य चल रहे हैं और इस संबंध में जल्द आदेश जारी किए जाएंगे। कर्मचारी संघ ने कहा कि कनिष्ठ लिपिक (क्लर्क), वरिष्ठ लिपिक, सहायक, अवर सचिव और उप सचिवों की पदोन्नति जून 2022 में की गई थी। लेकिन एमटीएस कर्मचारियों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया था। इसी तरह के पत्र कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजे गए।