फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: लोकसभा में गौरव गोगोई को बनाया गया कांग्रेस का उपनेता, सचेतक-मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी इन्हें दी गई

Sun, 14 Jul 2024 12:56 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौरव गोगोई - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया गया। वहीं, आठ बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। सांसद मनिकम टैगोर और डॉ. एमडी जावेद को सचेतक नियुक्त किया गया। कांग्रेस महासचिव केसीवेणुगोपाल ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। 

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने बताया कि उन्होंने इस बाबत एक पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए उपनेता, मुख्य सचेतक और दो सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है। 

इससे पहले, पार्टी ने राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के रूप में नामित किया था। जिन्हें बाद में इस पद पर नियुक्त किया गया। केसी वेणुगोपाल ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देशन में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के अन्य दल लोकसभा में लोगों के मुद्दों को पूरी उर्जा के साथ उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें