मुंबई के मलाड में ट्रैफिक पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसकी उम्मीद शायद किसी को न रही होगी। दरअसल यहां एक महिला कार में बैठकर अपने 7 महीने के बच्चे को दूध पिला रही थी कि कुछ देर बाद उसकी कार को ट्रैफिक पुलिस वाले उठाकर ले गए।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि संबंधित ट्रैफिक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि अगर महिला का बर्ताव गैर-जिम्मेदाराना था तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
महिला की पहचान ज्योति माले के नाम से हुई है। महिला ने बताया कि पुलिसवालों ने उससे एक बार फिर नीचे उतरने को नहीं कहा। जब वो कार को टो (उठाकर) करके ले जा रहे थे तो मैंने उनसे कहा भी कि मैं अपने बच्चे को दूध पिला रही थी, लेकिन फिर भी उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी।
No the Policemen towing the car did not even once ask me to get down, even when I told them that I am breastfeeding my baby they still did not stop: Jyoti Male pic.twitter.com/HpYEapJK4j
— ANI (@ANI) November 11, 2017
ट्रैफिक पुलिस की इस शर्मनाक कार्रवाई की शिवसेना और कांग्रेस ने कड़ी निंदा की। वहीं मुंबई ज्वाइट कमिशनर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) अमितेश कुमार ने इस पूरी घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।
ये भी पढ़ेंः फिल्मी स्टाइल में ट्रैफिक रोककर कैश वैन से लूटे 1.14 करोड़, देखिए कैसे
जानकारी के मुताबिक वीडियो में जो सिपाही दिख रहा है उसका नामा शशांक राणे है। आरोपी सिपाही राणे का कहना है कि कार को टो करने के वक्त कार मालिक ने अपनी पत्नी को बच्चे के साथ कार में बैठा दिया।
यहां देखिए घटना का वीडियो