फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: बेरहम बहू ने ब्लाउज से घोंटा सास का गला, मां की मौत के बाद बेटे ने उठाया यह कदम

Mon, 24 May 2021 04:15 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, पुणे।

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला और उसकी सास के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान दोनों लड़ने लगीं और आरोपी महिला ने सास का गला घोंट दिया।
विज्ञापन
बोरे में लाश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में 22 वर्षीय एक महिला ने ब्लाउज से गला घोंटकर अपनी सास की कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में पति की मदद से एक बोरे में शव को रखकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तालेगांव दभाड़े में एक हाउसिंग सोसाइटी में 21 मई को हुई और इसका पता उस समय चला जब कुछ पड़ोसियों ने दंपति को बोरे को ठिकाने लगाने की कोशिश करते हुए देखा।

तालेगांव दभाड़े पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भास्कर जाधव ने बताया कि 22 वर्षीय पूजा शिंदे और 29 वर्षीय मिलिंद शिंदे को हत्या करने और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की पहचान बेबी शिंदे के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


21 मई को पूजा और पीड़िता के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। उस समय ये दोनों घर में अकेली थीं। महिला ने बेबी की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को बोरे में भरकर उसे बालकनी में रख दिया।

उन्होंने बताया कि जब बोरे से बदबू आने लगी और पड़ोसी संदेह करने लगे तो 23 मई को पूजा और मिलिंद ने निकट की झाड़ी में शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की लेकिन कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस को इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें दोनों आरोपी बोरे से छुटकारा पाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें