फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक बहिष्कार: अकोला में पुलिस पाटिल व उसके परिवार को किया दंडित, 12 के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 24 May 2021 04:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

देश के कई हिस्सों में अब भी जातिवाद हावी है। इसके चलते अक्सर सामाजिक बहिष्कार जैसी घटनाएं सामने आती हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक पुलिस पाटिल द्वारा गांव में एक सभागार के निर्माण पर आपत्ति जताने के बाद उसे और उसके उसके रिश्तेदार का गांव वालों ने कथित तौर पर सामाजिक बहिष्कार का फैसला किया। मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर गांव के 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को एक अधिकारी ने बताया कि घटना मुंबई से लगभग 580 किलोमीटर दूर चन्नी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनुना गांव में हुई। चन्नी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पुलिस पाटिल (ग्रामीण स्तर पर पुलिस के साथ काम करने वाला व्यक्ति) रमेश कदम और उसके रिश्तेदार सोनुना गांव में पिछले 35 वर्षों से रह रहे हैं। 

कदम व उसे रिश्तेदारों ने एक मंदिर के बगल में बन रहे सभागार पर आपत्ति जताई। इसके बाद गांव के 12 लोगों ने कदम या उसके रिश्तेदार के साथ किसी को भी संबंध न रखने और अपनी दुकानों से सामान नहीं देने का फरमान सुनाया। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है लेकिन घटना के संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें