फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत समेत अधिकतर देशों ने अमेरिका के कृषि उत्पादों के लिए अपने बाजार खोले: ट्रंप

Tue, 15 Jan 2019 04:34 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
donald trump
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी व्यापार और शुल्क नीति ने कई देशों में काम करना शुरू कर दिया है। भारत समेत कई ऐसे देशों ने अमेरिका के कुक्कुट पालन और कृषि उत्पादों के लिए अपने बाजार खोले हैं जो पहले इसकी अनुमति नहीं देते थे।
विज्ञापन


सोमवार को अमेरिकी कृषि ब्यूरो महासंघ के 100वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘भारत और मोरक्को ने अपने बाजारों को हमारे कुक्कुट निर्यात के लिए खोला है। हमने उनके लिए बहुत कुछ किया है, यह (बाजार खोलना) अविश्वसनीय है। जापान ने इदाहो से अमेरिकी आलू के निर्यात और टेक्सास से भेड़ मांस के निर्यात के लिए अपना बाजार खोला है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार के दौरान अब अमेरिका सारे व्यापारिक समझौते अमेरिका के हितों को सामने रखते हुये कर रहा है। अमेरिका अपने किसानों, पशुपालकों और वास्तव में अमेरिका के हितों को सबसे आगे रखेगा। ट्रंप ने कहा कि पिछले 25 सालों में यह पहली दफा है जब अर्जेंटीना ने अमेरिका से सुअर मांस के निर्यात के लिए अपने बाजार को खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें