फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim: सिक्किम में फंसे 1225 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया, बुधवार को भी जारी रहेगा अभियान

Tue, 18 Jun 2024 10:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikkim: सिक्किम में फंसे 1225 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मंगन जिला मजिस्ट्रेट हेम कुमार छेत्री ने बताया कि अब चंगथांग और लाचुंग में करीब डेढ़ सौ पर्यटक बचे हैं, जिन्हें बुधवार को निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन
सिक्किम में भूस्खलन के बीच बचाव अभियान - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के मंगन जिले में भारी बारिश का कहर देखने को मिला। भूस्खलन प्रभावित मंगन जिले के लाचुंग में फंसे अब तक 1225 पर्यटकों को निकाला गया। मंगन जिला मजिस्ट्रेट हेम कुमार छेत्री ने बताया कि अब चंगथांग और लाचुंग में करीब डेढ़ सौ पर्यटक बचे हैं, जिन्हें बुधवार को निकाल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी भी लगातार बारिश हो रही है, जिससे राहत और बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है। छेत्री ने आगे कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो हवाई मार्ग से निकासी संभव होगी, जिसके लिए बागडोगरा में 6 एमआई हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर हैं। वहीं, पर्यटकों ने सिक्किम सरकार, भारतीय सेना, स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोगों की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है
अधिकारियों ने बताया कि 64 पर्यटकों को उत्तरी सिक्किम के लाचुंग से सोमवार को निकाला गया था। जिला प्रशासन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और अन्य स्वयंसेवकों की सहायता से पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मंगन में कहर बरपाया है, जिससे भूस्खलन हुए और जिले के अधिकांश हिस्सों से संपर्क टूट गया। 

कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध
अधिकारियों ने कहा कि कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध होने के कारण पर्यटक फंस गए। प्राकृतिक आपदा से संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है और कई क्षेत्रों में बिजली, खाद्य आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सांकलांग में नवनिर्मित झूला पुल के ढहने के बाद स्थिति गंभीर हो गई क्योंकि यह उत्तरी सिक्किम और ज़ोंगु को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग था। इस बीच, मंगलवार को सिक्किम के सांसद इंद्र हंग सुब्बा ने राष्ट्रीय राजमार्ग-10 को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें