फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'राजनीति में महिलाओं की अधिक भागीदारी की जरूरत', राहुल की महिलाओं से अपील शक्ति अभियान में हों शामिल

Sun, 06 Oct 2024 09:06 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

लोकसभा ने नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिलाओं से अपनी पार्टी के 'शक्ति अभियान' में भाग लेने का आग्रह किया, जिसका उद्देश्य राजनीति में 'महिलाओं के हितों' के लिए समान स्थान बनाना है।
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद और राज्य विधानसभाओं में नेतृत्व की भूमिकाओं में असमानता को रेखांकित करते हुए कहा कि सच्ची समानता के लिए इन संस्थानों में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी है। राहुल गांधी ने महिलाओं से अपनी पार्टी के 'शक्ति अभियान' में भाग लेने का आग्रह किया, जिसका उद्देश्य राजनीति में 'महिलाओं के हितों' के लिए समान स्थान बनाना है।
विज्ञापन


महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी- राहुल
उन्होंने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, महिलाएं हमेशा से हमारे समाज और राजनीति में एक महत्वपूर्ण शक्ति रही हैं, लेकिन अभी भी संसद और विधानसभाओं में नेतृत्व की भूमिकाओं में असमानता है। राहुल गांधी ने आगे कहा, सच्ची समानता के लिए इन स्थानों पर महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी है।

'आधी आबादी, पूरा हक की सोच के साथ हम इस लक्ष्य के लिए समर्पित'
कांग्रेस नेता ने कहा, आधी आबादी, पूरा हक की सोच के साथ हम इस लक्ष्य के लिए समर्पित हैं। अगर आप भी यह बदलाव लाने के लिए तैयार हैं, तो 'शक्ति अभियान' से जुड़ें। उन्होंने कहा, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करके वास्तविक बदलाव लाने के लिए आपकी भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी ने कहा, आइए हम गांव से लेकर देश तक इस बदलाव के भागीदार बनें।
विज्ञापन


हमारे समाज में एक बहुत जरूरी बदलाव लाना है- राहुल
उन्होंने 'शक्ति अभियान' के लिए पंजीकरण करने के लिए फेसबुक पर एक लिंक भी साझा किया। भारतीय युवा कांग्रेस के शक्ति अभियान का उद्देश्य राजनीति और निर्णय लेने में 'महिलाओं के हितों' के लिए समान स्थान बनाना है, जो शासन के सभी स्तरों - स्थानीय निकायों, विधानसभाओं और संसद में 'महिलाओं की तरफ से महिलाओं' के प्रतिनिधित्व की तरफ से संचालित है। इंदिरा फेलोशिप पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सम्मान में एक पहल है, जिसका उद्देश्य राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की आवाज को बुलंद करना और हमारे समाज में एक बहुत जरूरी बदलाव लाना है।


मोदीनॉमिक्स अर्थव्यवस्था के लिए एक अभिशाप: खरगे
दूसरी तरफ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि मोदीनॉमिक्स भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अभिशाप है। उन्होंने घरेलू स्तर बढ़े कर्ज, महंगाई और विनिर्माण क्षेत्र की समस्याओं जैसे मुद्दे उठाए और दावा किया कि मेक इन इंडिया बुरी तरह विफल हो गया है। खरगे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि वही पुरानी बातें दोहराने वाले प्रधानमंत्री मोदी के बासी भाषण देश की अर्थव्यवस्था के हर पहलू को प्रभावित करने वाली उनकी नाकामियों को छिपा नहीं सकते। 

खरगे ने आंकड़े गिनाते हुए कहा कि वास्तविक रूप से घरेलू देनदारियों/ऋणग्रस्तता में 2013-14 की तुलना में 2022-23 तक 241 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, सकल घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में घरेलू ऋण 40 प्रतिशत के सर्वकालिक उच्च स्तर पर है।

घरेलू बचत 50 साल के निचले स्तर पर है और कोविड-19 महामारी के बाद से भारतीय परिवारों की खपत उनकी आय से अधिक हो गई है। सितंबर 2024 में घर की शाकाहारी थाली की कीमत पिछले साल के मुकाबले 11 प्रतिशत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें