फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Modi 3.0: दक्षिण के लिए बख्तरबंद से कम नहीं है 'मोदी की कैबिनेट', गठबंधन के बाद भी की साउथ की मजबूत किलेबंदी

आशीष तिवारी
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:11 PM IST

सार

Modi 3.0: केरल में भारतीय जनता पार्टी के एकमात्र सांसद सुरेश गोपी को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। गोपी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी केरल में न सिर्फ अपनी मजबूत मजबूत उपस्थिति का संदेश दे रही है, बल्कि कैबिनेट में शामिल कर राज्य में सुरेश गोपी को एक बड़ा चेहरा भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की दक्षिण जीतने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


रविवार को मोदी कैबिनेट में वैसे तो पूरे देश के अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व तय हुआ है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरीके से दक्षिण भारत में अपनी किलेबंदी की है, वह आने वाले पांच सालों के लिए भारतीय जनता पार्टी का पूरा रोड मैप बताती है। केरल में भारतीय जनता पार्टी के एकमात्र सांसद सुरेश गोपी को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। गोपी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी केरल में न सिर्फ अपनी मजबूत मजबूत उपस्थिति का संदेश दे रही है, बल्कि कैबिनेट में शामिल कर राज्य में सुरेश गोपी को एक बड़ा चेहरा भी बनाया है। त्रिशूर से लोकसभा सांसद सुरेश गोपी को मिली इस जिम्मेदारी से उनके ऊपर राज्य में पार्टी को मजबूत करने का जिम्मा भी बढ़ा है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने जॉर्ज कुरियन को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है।


तमिलनाडु से भाजपा के एल मुरुगन नीलगिरी से चुनाव हार गए थे। उन्हें डीएमके के ए. राजा ने दो लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी ने मुरुगन पर भरोसा जताते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है। पार्टी अपने दक्षिण भारत के किले को मजबूत करने के लिहाज से ऐसे नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल कर रही है, जो आने वाले पांच सालों में न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा के सियासी नजरिए से मजबूत कर सकें। बल्कि विधानसभा के चुनाव में भी उनकी मत प्रतिशत को बढ़ाकर ज्यादा सीटें भी दिला सकें। 


पार्टी ने इसी कड़ी में तेलंगाना भाजपा के महत्वपूर्ण चेहरे बंडी संजय कुमार को मोदी कैबिनेट में जगह दी है। जबकि जी. किशन रेड्डी को एक बार फिर मोदी कैबिनेट में जगह देकर दक्षिण के सियासी किले को मजबूत करने की कोशिश की गई है। भारतीय जनता पार्टी का तेलंगाना में पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर प्रदर्शन हुआ है। इसी तरह आंध्र प्रदेश से लेकर कर्नाटक में भी भारतीय जनता पार्टी ने मजबूत किलेबंदी करते हुए कैबिनेट में अपनी पार्टी के सांसदों को जगह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next