नई दिल्ली में पीएम मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बीच सौजन्य मुलाकात से राज्य की सियासत अचानक गरमा गई है। अगामी विधानसभा परिषद चुनावों के लिए भाजपा और जेडीएस के बीच आपसी समझौता होने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी एलान नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो विधान परिषद चुनाव से पहले दोनों दल एकजुट होकर चुनाव लड़ सकते है।
विज्ञापन
कर्नाटक विधान परिषद के 25 सीटों पर 10 नवंबर को चुनाव होना है। इससे पहले पीएम और पूर्व पीएम के बीच हुई मुलाकात से राजनीति गर्म हो गई है। 10 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए जेडी (एस ) ने केवल छह उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा और कांग्रेस 20-20 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।
प्रस्ताव पर कुमारस्वामी लेंगे अंतिम फैसला- देवगौड़ा
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद एचडी देवगौड़ा ने सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि यह मामला चर्चा में आया और भाजपा को इस संबंध में अंतिम फैसला लेने की आवश्यकता है। इस पर एक प्रस्ताव लाना होगा । जेडी(एस) के पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से एचडी कुमारस्वामी फैसला लेंगे। देवगौड़ा ने कहा कि आखिरकार, यह भाजपा पर निर्भर है कि वह इस मुद्दे पर फैसला करे।