फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी और शाहः कांग्रेस

Sat, 19 Mar 2016 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी अमित शाह - फोटो : pti
विज्ञापन
उत्तराखंड में मचे राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस ने इसके लिए सीधे मोदी और अमित शाह की जोड़ी पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में जो कुछ राजनीतिक बवाल मचा हुआ है वो सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के संरक्षण में हो रहा है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी राजनीति में जो शुचिता और पारदर्शिता की बात करते हैं उसकी उत्तराखंड में धज्जियां उड़ाई जा रही है। भाजपा ने पहले अरुणाचल प्रदेश में वही खेल खेला जो अब उत्तराखंड में खेला जा रहा है। 

सूरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह की जोड़ी चुनी गई लोकतांत्रिक सरकारों को अस्थिर करने का काम कर रही है देश की 120 करोड़ जनता यह सब देख रही है और आने वाले पांच विधानसभा चुनावों में उन्हें इसका जवाब दिया जाएगा। अपने इन्हीं कामों की वजह  से भाजपा पहले दिल्‍ली में मुंह की खा चुकी है और फिर बिहार में भी उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। 
विज्ञापन


वहीं दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उत्तराखंड के बहाने भाजपा और मोदी पर निशाना साध दिया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा हार्स ट्रेडिंग जारी है पहले अरुणाचल प्रदेश में अब उत्तराखंड में। भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह सत्ता की भूखी देशद्रोही पार्टी है।
विज्ञापन

देर रात भाजपा नेताओं के साथ दिल्‍ली पहुंचे बागी विधायक

इससे पहले उत्तराखंड विधानसभा में शुक्रवार को बजट प्रस्ताव के दौरान हुए घटनाक्रम ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया। देर रात कांग्रेस के 9 असंतुष्ट विधायकों के साथ भाजपा के विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की। वहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

इसके बाद कांग्रेस के बागी विधायकों समेत सभी 35 विधायक जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और वहां चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंच गए। इन नेताओं के साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और दो पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और रमेश पोखरियाल निशंक शामिल रहे।

दूसरी ओर विधायकों की इस बगावत के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी ताल ठोक दी है। उन्होंने दावा किया कि वह मौका आने पर सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे। उन्होंने बाकी विधायकों को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें यहां रहकर उनसे बात करनी चाहिए थी दिल्‍ली भागने की क्या जरूरत थी।

वहीं सूचना ये भी आ रही है कि कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल के लिए बागियों का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुगणा को समझाने की जिम्मेदारी उनकी बहन और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रीता बहुगुणा जोशी को सौंपी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें