फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल के 'फेर' में फंसे शोएब मलिक, साली के लिए मांगा टिकट

Sat, 19 Mar 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सानिया मिर्जा
विज्ञापन
टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के पति और पाकिस्तान के वरिष्ठ क्रिकेटर शोएब मलिक मैच के बजाय किसी और ही परेशानी में थे। परेशानी ससुराल को लेकर है। हालां‌कि अब उनकी टेंशन दूर हो चुकी है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान मैच देखने के लिए उनकी साली अनम मिर्जा की फरमाईश थी। अब बात साली की हो तो जी जान लगाना तो बनता है। शोएब ने पूरे टोटके लगाकर साली समेत पूरे ससुराल के लिए टिकटों की व्यवस्‍था कर दी है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि शोएब ने शुक्रवार को सौरव गांगुली के साथ लंबा वक्त बिताया। इस दौरान उन्होंने भारत-पाक मैच के अपनी ससुराल के लिए टिकट मांगे। सौरव ने उनकी इस मांग को पूरा कर दिया।

हालांकि शोएब की पत्नी सानिया मिर्जा इस वक्त सर्किट में खेल रही हैं, लेकिन उनके माता-पिता और शोएब की साली के इस मुकाबले में आने की उम्‍मीद है। यही नहीं मैदान पर प्रैक्टिस के दौरान सौरव ने विराट कोहली को मैच के टिकट दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मैच से पहले राष्ट्रगान गाएंगे अमिताभ बच्चन

india vs pakistan - फोटो : pti
इस महामुकाबले को यादगार बनाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। खुद मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में रहेंगी। उनके साथ सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, इंजमाम उल हक, वकार युनुस भी होंगे।

महानायक अमिताभ बच्चन राष्ट्रगान गाएंगे जबकि पाकिस्तान का राष्ट्रगान मशहूर पाक गायक शफकत अमानत अली खान गाएंगे। इस मुकाबले के लिए सौ से डेढ़ सौ पाक दर्शकों के पहुंचने की भी उम्‍मीद है। वहीं टिकटों के लिए मारामारी चरम पर पहुंच चुकी है। एक टिकट के लिए 30 हजार रुपये तक की कालाबाजारी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें