फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा: मनसे कार्यकर्तओं ने ठाणे-भिवंडी मार्ग पर काटा बवाल, काशेली टोल बूथ पर तोड़फोड़, दो गिरफ्तार

Mon, 20 Sep 2021 03:59 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

 महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ठाणे-भिवंडी मार्ग पर जमकर बवाल काटा। सड़क खराब होने के चलते कार्यकर्ताओं ने टोल बूथ में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की। पुलिस ने दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
टोल बूथ पर तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे-भिवंडी मार्ग पर सोमवार को राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। ठाणे-भिवंडी मार्ग पर काशेली में सड़क खराब होने की वजह से कार्यकर्ताओं ने टोल बूथ में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। बूथ कर्मचारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेताओं का आरोप है कि उन्होंने सरकार को कई बार सड़क मरम्मत कराने की चेतावनी दी, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार की लापरवाही की वजह से इस मार्ग  पर आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों कार्यकर्ताओं से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें