महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ठाणे-भिवंडी मार्ग पर जमकर बवाल काटा। सड़क खराब होने के चलते कार्यकर्ताओं ने टोल बूथ में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की। पुलिस ने दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
महाराष्ट्र के ठाणे-भिवंडी मार्ग पर सोमवार को राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। ठाणे-भिवंडी मार्ग पर काशेली में सड़क खराब होने की वजह से कार्यकर्ताओं ने टोल बूथ में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। बूथ कर्मचारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेताओं का आरोप है कि उन्होंने सरकार को कई बार सड़क मरम्मत कराने की चेतावनी दी, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार की लापरवाही की वजह से इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों कार्यकर्ताओं से पूछताछ कर रही है।