फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैलो मैं शिवपाल यादव का पीए बोल रहा हूं, उसे परेशान किया तो ठीक नहीं होगा'

Fri, 15 Jul 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : Facebook
विज्ञापन
यूपी के चुनार के सपा विधायक जगदंबा सिंह पटेल के बेटे पंकज सिंह को बुधवार शाम फोन पर धमकी दी गई। फोन करने वाले ने खुद को कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का निजी सचिव विनोद यादव बताकर धमकाया। पंकज ने कैबिनेट मंत्री के यहां पता कराया तो जानकारी मिली कि इस नाम का कोई पीए नहीं है।
विज्ञापन


पंकज ने यहां सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है। मिर्जापुर के रहने वाले जगदंबा सिंह चुनार विधानसभा सीट से सपा विधायक हैं। उनके  बेटे पंकज सिंह यहां अलोपीबाग में परिवार सहित रहते हैं। पंकज बुधवार रात सिविल लाइंस थाने पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर महेश पांडेय को बताया कि उन्हें फोन पर धमकी मिली है।

किसी ने शाम को उनके पिता विधायक जगदंबा के मोबाइल पर फोनकर कहा कि वह कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का निजी सचिव विनोद यादव बोल रहा है। उसने विधायक से अपने बेटे पंकज से बात कराने के लिए कहा। इस पर उन्होंने बताया कि पंकज इलाहाबाद में है। मैं उसे नंबर दे रहा हूं। वह आप से बात कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के स्टॉफ से बात की तो खुल गई पोल

कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
पंकज का आरोप है कि उन्होंने उस नंबर पर फोन किया तो कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का निजी सचिव विनोद यादव बताते हुए धमकी दी कि अलोपीबाग स्थित गौरी भवन की जमीन को तुमने सीज करवाया है। यह तुम्हारी साजिश है। उसे परेशान किया तो ठीक नहीं होगा। फिर उसने कॉल काट दी।

पंकज को संदेह हुआ तो उन्होंने कैबिनेट मंत्री के स्टॉफ से बात की। पता चला कि  विनोद यादव नाम का कोई पीए नहीं है। यानी किसी ने खुद को मंत्री का पीए बताकर धमकाया था। पंकज से तहरीर लेकर सिविल लाइंस पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अपशब्द और धमकाने का मुकदमा लिखा।

उधर, पंकज सिंह का कहना है कि उनके घर के बगल स्थित जिस गौरी भवन गेस्ट हाउस को सीज कराने को लेकर धमकी मिली है उसे मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर 2014 में एडीएम ने सीज करने का आदेश किया था। इसके बाद भी गौरी भवन बिना अनुमति के बुक किया जाता रहा। एडीए की ओर से भी दो बार कार्रवाई की जा चुकी है। तब भी मालिक जबरन बुकिंग करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें