फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mizoram: सीएम की बेटी ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ा, मुख्यमंत्री को मांगनी पड़ी माफी, कही ये बात

Sun, 21 Aug 2022 08:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल

सार

मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि वह अपनी बेटी के इस व्यवहार को किसी भी तरह उचित नहीं ठहरा सकते। बेटी ने डॉक्टर के पास जाकर उनसे माफी मांगी है। 
विज्ञापन
डॉक्टर को थप्पड़ मारती मिलारी छांगते और मुख्यमंत्री जोरमथंगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा की बेटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक डॉक्टर को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से इसके माफी मांगी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि वह अपनी बेटी के इस व्यवहार को किसी भी तरह उचित नहीं ठहरा सकते। बेटी ने डॉक्टर के पास जाकर उनसे माफी मांगी है। 

जोरमथंगा की बेटी मिलारी छांगते का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था जिसमें वह एक डॉक्टर को थप्पड़ मारती दिख रही हैं। घटना बुधवार की है। 
 

इस घटना से डॉक्टरों में रोष है। 800 से ज्यादा डॉक्टरों ने शनिवार को हमले की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में एक डॉक्टर ने कहा कि छांगते ने आइजोल स्थित चर्म रोग विशेषज्ञ पर हमला किया था। डॉक्टर ने छांगते से कहा कि उन्हें क्लीनिक में अपॉइंटमेंट लेकर आना चाहिए जिसपर वह भड़क गईं और उन्होंने हमला किया। 
विज्ञापन


आईएमए की मिजोरम इकाई ने बयान में कहा, हम चाहते हैं डॉक्टरों के साथ इस तरह का व्यवहार दोबारा न हो। 

वहीं मुख्यमंत्री ने अपनी बयान में कहा कि डॉक्टर के साथ मेरी बेटी ने जो व्यवहार किया उसके बचाव में मैं कुछ नहीं कहना चाहता। हम जनता और डॉक्टरों से माफी मांगते हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री के बेटे ने भी बहन के कृत्य पर सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी और कहा था कि मानसिक तनाव की वजह से उनकी बहन ने आपा खोया था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें