मिजोरम की राजधानी आइजोल से 20 किलोमीटर दूर सैरांग में बुधवार को एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार तक मलवे से 21 शव बाहर निकाले जा चुके थे। दो लोग अभी भी लापता हैं।
#WATCH | Mizoram: Search & rescue operation underway in the Sairang area about 20 km from Aizawl where the under-construction railway bridge collapsed. pic.twitter.com/XmkM4hturS
क्या था घटना का कारण
रेलवे के अनुसार मिजोरम में इतने बड़े घटना का कारण एक गर्डर मशीन को बताया जा रहा है। दरअसल ब्रिज के निर्मानकार्य के दौरान वहां गर्डर मशीन गिर गया। यह मशीन एक विशेष प्रयोजन वाली मोबाइल गैन्ट्री क्रेन है जिसका उपयोग पुल निर्माण में किया जाता है। साथ ही इस मशीन का उपयोग पुल खंडों और गर्डरों को उठाने और सपोर्ट करने के लिए किया जाता है।