फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mizoram Bridge Collapse: सैरांग में रेस्क्यू कार्य जारी, बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों को बाहर में जुटे

Thu, 24 Aug 2023 10:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल

सार

 सैरांग में निर्माणाधीन ब्रिज गिरने के बाद फिलहाल वहां बचाव कार्य जारी है। बचावकर्मी मलवे में दबे लोगों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम की राजधानी आइजोल से 20 किलोमीटर दूर सैरांग में बुधवार को एक निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार तक मलवे से 21 शव बाहर निकाले जा चुके थे। दो लोग अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन


घायल हुए तीन लोगों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को दाहिने हाथ में फ्रैक्चर के कारण आइजोल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुल पर काम करने वाले सभी 26 लोग पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले थे। 

रेलवे ने कहा कि बुधवार को हुई दुर्घटना एक गैंट्री के ढहने के कारण हुई, जिसे कुरुंग नदी पर निर्माणाधीन पुल पर लॉन्च किया जा रहा था। भैरवी-सैरांग नई रेलवे लाइन परियोजना के 130 पुलों में से एक निर्माणाधीन पुल से जुड़ी घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि शवों को राज्य में लाने की व्यवस्था कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मालदा जिले में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें मदद का आश्वासन दिया।



क्या था घटना का कारण
रेलवे के अनुसार मिजोरम में इतने बड़े घटना का कारण एक गर्डर मशीन को बताया जा रहा है। दरअसल ब्रिज के निर्मानकार्य के दौरान वहां गर्डर मशीन गिर गया। यह मशीन एक विशेष प्रयोजन वाली मोबाइल गैन्ट्री क्रेन है जिसका उपयोग पुल निर्माण में किया जाता है। साथ ही इस मशीन का उपयोग पुल खंडों और गर्डरों को उठाने और सपोर्ट करने के लिए किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें