दूध का जला छांछ भी फूंक कर पीता है। पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे और कोरोना की दूसरी लहर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबक ले लिया है। वह एक तरफ जहां जनता को उसकी लापरवाही के लिए बार-बार चेता रहे हैं, वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल, विस्तार के बाद राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ 2024 तक का रोडमैप बनाते दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल में विभिन्न समितियों के माध्यम से इसका बड़ा संदेश दिया है।
नई समितियों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर तथा धर्मेन्द्र प्रधान को अहम जिम्मेदारी देकर बड़ा संकेत दिया है।