दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को 'मिशन 2030' योजना की शुरुआत की। इस योजना में राजस्थान के करोड़ों लोगों से यह पूछा जाना है कि वे 2030 में राजस्थान को किस रूप में देखना चाहते हैं और इसके लिए वे सरकार को क्या सुझाव देना चाहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान ही उदयपुर की राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय की स्नातक की छात्रा इंदु सोनी ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि उनके महाविद्यालय की छात्राओं को स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है क्योंकि उनके यहां उच्च स्तर की शिक्षा की व्यवस्था नहीं है।
सोनी चाहती थी कि उनके महाविद्यालय में 2030 तक स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा दिए जाने की सुविधा मिल जाये जिससे उनके जैसी लड़कियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंच पर ही उनकी समस्या को सुलझाने का वादा किया। शाम तक उदयपुर के इस कॉलेज को स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा देने की अनुमति मिल गई।