डीसी ने कहा, मौसम ठीक होते ही, एक बार हम पुन प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने एवरेस्ट विजेता और उनके सहयोगी को खोजने के लिए 34 लोगों की पैदल टीम और सेना के चार हैलिकॉप्टर लगाए हैं।
पिछले करीब दो सप्ताह से अधिक समय से लापता अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट विजेता तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाओ को खोजने के क्रम में गुरुवार को सेना के दो चीता हैलिकॉप्टर ईस्ट कामेंग जिला मुख्यालय सेप्पा से उड़े। थोड़ी उम्मीद बंधी लेकिन थोड़ी देर बाद ही मौसम की खराबी के चलते मिशन को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
हैलिकॉप्टर में सेना के साथ एक पर्वतारोही भी गए हैं, जिन्होंने तापी के साथ इसी पर्वत पर 2021 में चढ़ने का प्रयास किया था।ईस्ट कामेंग के डीसी प्रभिमल अभिषेक पोलुमाटला ने बताया कि गुरुवार को मौसम थोड़ा खुला तो तुरंत सेना के जवानों ने प्लान को मूर्त रूप देना शुरू किया।
जिला मुख्यालय से तुरंत दो हैलिकॉप्टर खोजने के लिए निकल पड़े। इसमें सेना अपने साथ एक पर्वतारोही को भी लेकर गए, जो 2021 में तापी के साथ इस पर्वत पर चढ़ाई करने का प्रयास किया था। लेकिन दुर्भाग्य से थोड़ी ही देर में मौसम खराब हो गया। दृश्यता बहुत कम होने के कारण हैलिकॉप्टरों को अपने मिशन से लौटन पड़ा।
विज्ञापन
डीसी ने कहा, मौसम ठीक होते ही, एक बार हम पुन प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने एवरेस्ट विजेता और उनके सहयोगी को खोजने के लिए 34 लोगों की पैदल टीम और सेना के चार हैलिकॉप्टर लगाए हैं। मौसम खराब के कारण बुधवार को भी हैलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए। जैसे ही मौसम ठीक होगा, ये हैलिकॉप्टर पर्वतारोहियों को खोजने निकल पड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि तापी (37) अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।